रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने 7 दिसंबर को आयोजित होनेवाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2026) के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष झारखंड से लगभग 2,299 परीक्षार्थी पांच केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सबसे अधिक 575 परीक्षार्थी एनयूएसआरएल, रांची केंद्र पर परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का सफल और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, तकनीकी सहायता, हेल्पडेस्क, मेडिकल सपोर्ट और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अन्य परीक्षा केंद्रों में- छोटानागपुर लॉ कॉलेज, डीएवी स्कूल, करीम सिटी कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.