नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के छात्रों का क्लैट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा। नोएडा के सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स निवासी अचिन्त्या सिंह ने ऑल इंडिया 197वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा अन्य कई छात्रों ने बेहतर अंकों से परीक्षा पास की। नोएडा लॉ प्रेप के निदेशक अमन ने बताया कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा देश के शीर्ष 26 सरकारी विधि महाविद्यालयों में प्रवेश का माध्यम है। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं, जो पांच खंड अंग्रेज़ी, लीगल एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड-में विभाजित होते हैं। लॉ में करियर बनाने के लिए परीक्षा में शहर के काफी छात्रों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में नोएडा के छात्र अचिन्त्य सिंह ने एआईआर 197 रैंक हासिल की है। अचिन्त्य के पिता दिल्ली ह...