देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर लंबित लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन एवं क्लेम बिल डाटा को अपलोड कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा पत्र जारी किया गया है। वहीं इन लाभार्थियों को 15 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन व डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण एवं चयनित लाभार्थियों का डाटा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपलोड करने के लिए पोर्टल खुला है। जिसपर अभी तक 79 लाभार्थियों का अभी तक रजिस्ट्रेशन एवं 22 लाभार्थियों का क्लेम बिल डाटा अपलोड नहीं हो सका है। ऐसे में इन लाभार्थियों को 15 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन व क्लेम बिल डाटा अपलोड का निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.