जहानाबाद, फरवरी 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के बलिदाद बाजार में अवस्थित डॉक्टर शंभू शहर महतो के क्लीनिक में अवैध रूप से जलाये जा रहे बिजली को लेकर बिजली विभाग द्वारा छापेमारी की गई है। जहां बाईपास के माध्यम से बिजली को जलाते पाए गए। इसके बाद उनके विरुद्ध मेहंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं 14 लाख 64000 का जुर्माना किया गया है। प्राथमिकी विधुत प्रशाखा कलेर के कनीय अभियंता पंकज प्रसून के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...