लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। जी समिट और राज्य सरकार का अनुबंध दिखाकर क्लीनिक और फार्मेसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक हेल्थ केयर प्रा. लि. कंपनी के संचालकों ने बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी की। यही नहीं कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को बकाया वेतन तक नहीं दिया और कार्यालय बंद करके आरोपी फरार हो गए। विभूतिखंड थाने में तीन माह पहले शिकायत करने के बाद भी ठगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित बेरोजगार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राजाजीपुरम के शैलेंद्र सिंह और मलिहाबाद के नीरज कुमार गुप्ता समेत प्रदेश के 50 से अधिक बेरोजगारों के साथ ठगी हुई है। शैलेंद्र के मुताबिक विभूतिखंड के तहत साइबर हाइट दूसरे तल पर हेल्थ केयर प्रा. लि. कंपनी का कार्यालय था। बेरोजगारों का आरोप है कि फरार संजय ...