मुरादाबाद, मार्च 17 -- मझोला क्षेत्र स्थित क्लीनिक पर रविवार दोपहर में फर्मकर्मी की इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर और उसके परिवार वालों के खिलाफ गैरइरातन हत्या का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा मृतक सोनू के ममेरे भाई दत्रपाल कश्यप की तहरीर पर लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना मझोला के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी सोनू कश्यप(24) पुत्र दिनेश कश्यप फर्म में काम करता था। रविवार सुबह परिजन उसे मोहल्ले में ही डॉ. सतपाल उर्फ नैतिक की क्लीनिक पर दिखाने गए थे। जहां उपचार के दौरान ही सोनू कश्यप की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों ने क्लीनिक पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया था। इतना ही नहीं डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था। मामले में सोनू कश्यप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.