अंबेडकर नगर, मई 21 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में क्लीनिक चलाने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की सुबह लापता हो गया। युवक की बाइक सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर लावारिश हालात में मिली है। पुलिस को युवक का लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात कही है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार निवासी संग्राम श्रीवास्तव (42) पुत्र प्रफुल्ल श्रीवास्तव भभौरा गांव में नरोत्तमपुर मोड़ पर निजी क्लीनिक चलाने के अलावा रामनगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकले और अपने क्लीनिक पर एक मरीज देखा। उसके बाद वह अपनी बाइक लेकर क्लीनिक पर से चले गए। इसके बाद दोपहर में पत्नी मनोरमा देवी ने उसके नंबर पर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.