रुद्रपुर, मार्च 19 -- खटीमा। खटीमा में एसीएमओ ने टीम के साथ चार अस्पतालों का निरीक्षण किया। चार अस्पतालों में चल रहे अल्ट्रासाउंड के रिकॉर्ड चेक किए। एक अस्पताल का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने पर 25 हजार का चालान किया गया। सीएमओ ऑफिस के अधिशासी सहायक गोपाल आर्य ने बताया कि एसीएमओ एसपी सिंह के नेतृत्व में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बिजेंद्र सजवाण, प्रदीप महर के साथ स्वास्तिक अस्पताल, गायत्री अस्पताल, रतन डायनेस्टी, उमेश अग्रवाल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया। आर्य ने बताया कि रतन डायनेस्टी के रेडियोलॉजिस्ट इंद्रजीत कुमार के द्वारा सेंटर के लिए अप्लाई किया गया है। जिसका सत्यापन किया गया। डॉ. उमेश अग्रवाल के यहां पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने पर 25 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.