कानपुर, जनवरी 15 -- चकेरी। हाथ में दाग का इलाज कराने आई महिला को एक क्लीनिक के डॉक्टर ने ऐसी दवा दी कि महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अहिरवां निवासी रामकांती के हाथों में चकत्तों की समस्या लेकर को लेकर बीते 29 दिसंबर को वह अहिरवां स्थित एक क्लिनिक पहुंची। संचालक ने उनसे 1150 रुपये लेकर पर्चा बनाकर अपने ही मेडिकल स्टोर से दवाएं दीं। दवाओं के सेवन के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई और पूरे शरीर में फफोले पड़ गए। उन्हें एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार से उनकी जान बच सकी। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक संचालक ने बिना किसी वैध डिग्री के इलाज किया और बाद में अपनी गलती छुपाने के लिए क्लिनिक बंद कर फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता के भतीजे श्याम सैनी ने बताया कि शुक्...