नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक टीचर ने कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कर दी। सिधौली क्षेत्र के स्कूल की अध्यापिका द्वारा स्कूल के बच्चे को कान पर जोरदार थप्पड़ मारने से बच्चे के कान का पर्दा फटने की घटना सामने आई है। छात्र के परिवार में इसको लेकर आक्रोश है। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के ग्राम सिंहनामऊ निवासी दिनेश कुमार पुत्र पुतान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र गुलशन उसके गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है, जिसे बीते 14 सितंबर को स्कूल की एक अध्यापिका ने मारा पीटा। दो दिन से बच्चा कान में दर्द बता रहा था। इसके बाद कान बहने लगा। बुधवार को पीड़ित बच्चे को डाक्टर को दिखाने व जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.