प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- प्रतापगढ़। दिलीपपुर के शिवसत तिवारीपुर निवासी मुदित मणि तिवारी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उसका कक्षा 10 के छात्र से क्लास में विवाद हो गया था। सोमवार अपराह्न वह घर जा रहा था तो विवाद करने वाले ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उसे दिलीपपुर के शिवसत प्राइमरी स्कूल के पास घेर लिया। चारों ने उसे डंडे से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने एक छात्र को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...