पाकुड़, दिसम्बर 16 -- पाकुड़िया। पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में मंगलवार को एक छात्रा क्लास के दौरान ही अचानक बेहोश हो गई और विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को तुरंत विद्यालय प्रबंधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ़ गंगा शंकर साह ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। डॉ़ साह ने बताया कि छात्रा को हृदय संबंधी समस्या है। जिसका ईलाज रामपुरहाट में चल रहा है। वह खाली पेट बिना भोजन किए स्कूल पहुंची थी। छात्रा को स्लाईन चढ़ाया गया और जरूरी दवा दी गई। उपचार के बाद कुछ ही देर में छात्रा को होश आ गया तथा स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इधर बेहोशी की हालत सुनकर परिजन दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे और हालत की जानकारी ली। छात्रा मोंगलाबांध गांव की रहने वाली कक्षा नौ की तराना खातून बताई...