फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद। 25वें रविंद्र फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप के मुकाबले में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने थंडर इलेवन को छह विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में थंडर इलेवन की टीम बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 101 रन पर आलआउट हो गई। दिलीप ने 31, विकास बिधूड़ी ने 14 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से शिवा ने चार, मनोज ने दो और चंद्रपाल सैनी, आशीष रावत, रोहित डागर व मनोज वाधवा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 11.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर जीत हासिल की। एबी ने 28 और अनिल लोहिया ने23 रन बनाए। थंडर इलेवन की ओर से ऋषभ ने दो, मोहित कौशिक और शुभम कुमार ने एक-एक विकेट लिया। शिवा को मैन ऑफ द मैच और ऋषभ को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.