गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, जून 6 -- गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में सहपाठी पर घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी नाबालिग है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि 4 जून को वह ड्यूटी गए हुए थे। दोपहर में पत्नी भी बाजार चली गई थी। दोपहर 2 बजे जब पत्नी घर लौटी तो बाहर का गेट बंद था। घंटी बजाने पर भी गेट नहीं खुला तो अंदर से उनकी बेटी चिल्लाने लगी। उसने एक लड़के का नाम लेते हुए कहा कि वह गेट नहीं खोलने दे रहा है। शिकायकर्ता के मुताबिक, पत्नी ने किसी तरह गेट खुलवाया तो बेटी बदहवास हालत में थी। मां द्वारा पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला छात्र घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.