हरिद्वार, जनवरी 3 -- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 25 महिला समूहों को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के निर्देशन में ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर सेंटर में की गई। एक सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को क्लाउड किचन की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा होने पर मिश्रा ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह पहल उनको घर बैठे स्वरोजगार का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि 'गंगा रसोई' से औद्योगिक क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को घर जैसा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीआरडीए, एनआरएलएम, पीएनबी, सिडकुल और उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.