रांची, जुलाई 28 -- रांची। डीएवी कपिल देव स्कूल, कडरू की मेजबानी में डीएवी स्पोर्ट्स के तहत कलस्टर स्तरीय क्रिकेट और एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड और धुर्वा के प्रभात तारा खेल मैदान में सोमवार को शुरू हुई। खेलगांव के अभ्यास मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने किया। अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि खेल से प्रतिभागियों को सीखने का अच्छा मौका मिलता है। एक बार हारने के बाद जीतने के लिए खेल ही सिखाता है। एमके सिन्हा ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। बताया कि दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता में झारखंड जोन बी के 12 डीएवी विद्यालयों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ी अंडर 14, 17 व अंडर 19 वर्ग में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में एसके मिश्रा, विपिन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.