मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के टाउन क्लब महादेव मंदिर के निकट स्थित तालाब की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। वर्षों से यह तालाब न केवल इलाके की पहचान रहा है, बल्कि हर वर्ष आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रमुख केंद्र भी रहा है। बावजूद इसके, तालाब के समुचित विकास और रखरखाव की ओर नगर निगम की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि आस्था, स्वच्छता और आवागमन तीनों ही इस तालाब की बदहाली की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के समय बड़ी संख्या में व्रती इसी तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते आए हैं। यह परंपरा वर्षों पुरानी है, लेकिन तालाब में पक्के घाट का निर्माण नहीं होने के कारण हर साल छठ व्रतियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कच्चे और फिस...