देहरादून, अगस्त 9 -- राजपुर रोड स्थित डायाब्लो बार एंड रेस्टोरेंट में देररात मामूली विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक बीएससी एग्रिकल्चर का छात्र है। गोली युवक के सिर में फंसी है। पुलिस ने आरोपी को 14 घंटे के बाद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय संभव गुरुंग निवासी अनारवाला अपने दोस्तों के साथ शनिवार रात राजपुर रोड स्थित डायाब्लो बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी करने के लिए गया था। रात करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच संभव और उसके दोस्तों का बार में मौजूद गौतम अहलावत पुत्र पवन अहलावत निवासी ग्राम साहवली थाना नयी मंडी मुजफ्फरनगर यूपी व उसके दोस्तों से वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.