बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- सिलाव, निज संवाददाता। क्रौचद्विपीय ब्राह्मण सेवा समित का आठवां वार्षिक सम्मेलन बुधवार को शहर के एक सभागार में किया गया। साथ ही मितमा रेलवे क्रॉसिंग के पास भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने समिति का भवन निर्माण में सांसद मदद से सहयोग करने का आश्वासन दिया। विधायक कौशल किशोर ने कहा कि सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने सिलाव में तीन डीसमील जमीन दान देकर समाज के लिए बहुत बडा उपकार किया है। इसी जमीन पर भवन का शिलान्यास किया गया। पूर्व से ही ब्राह्मण समाज, शिक्षा का दान कर रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला चलता रहेगा। केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष शांति सेन ने कहा कि संघ में बड़ी शक्ति होती है। उनका समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। केन्द्रीय सचिव दिल...