मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता । क्रोनिक संक्रमित 65 वर्षीय महिला के इंफेक्टेड कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर मुंगेर इमरजेंसी ने सर्जरी चिकित्सा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया। महावीर कैंसर संस्थान में बिहार का सबसे पहला फीमर ट्रांसप्लांट करने वाले डा.सूर्यप्रकाश और उनकी टीम तथा मुंगेर इमरजेंसी के डा.हर्ष्रवर्द्धन की देखरेख में रविवार को सफियासराय स्थित मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पीटल में इंफेक्टेड कूल्हा का सफल प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ। डा.हर्षवर्द्धन ने बताया कि क्रोनिक संक्रमित 65 वर्षीय महिला का 20 वर्ष पहले बाएं कूल्हे की सर्जरी हुई थी जो सफल नहीं रही। इंफेक्टेड हो चुके कुल्हे में पिछले कुछ माह से काफी दर्द से वह परेशान थी, एक्सरे में फ्रैक्चर पाया गया। वृद्ध महिला के क्रोनिक संक्रमित रहने के कारण कोई डाक्टर सर्जरी के लिए तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.