लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 3 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किए गए क्रॉस केस में बुधवार को सुनवाई हुई। अभियोजन ने 25वें गवाह के रूप में विवेचक बालेन्दु गौतम को पेश कर बयान दर्ज कराए और बचाव पक्ष ने उनसे जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज (एडीजे) देवेंद्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन पक्ष दूसरे विवेचक को पेश करेगा। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और ड्राइवर समेत कुल आठ लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इस मामले की सुनवाई बुधवार को थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.