लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में मंगलवार को अभियोजन ने बीसवें गवाह के रूप में डॉक्टर अखिलेश को पेश किया। गवाह से बचाव पक्ष की जिरह भी पूरी हो गयी। मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 10 सितम्बर की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन पंचनामे के गवाह को पेश करेगा। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। इस मामले में अभियोजन उन्नीस गवाहों को पेश कर उनके बयान दर्ज करा चुका है। मंगलवार को अभियोजन ने बीसवें गवाह डॉक्टर अखिलेश को पेश कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.