जौनपुर, फरवरी 12 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में मंगलवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चंदवक थाने के प्रभारी निरीक्षक किसी वादी को डांटते-फटकारते नजर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर पर थाने डांटकर भगाने का भी आरोप है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष को बिना प्राथमिकी दर्ज किए थाने से भगा दिया गया। वीडियो के सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक को सौंपी गई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बीरीबारी में जिस पक्ष...