नैनीताल, अक्टूबर 11 -- भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शनिवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में गौरव नेगी व वरिष्ठ वर्ग में सन्नी सिंह विजेता रहे। बालिकाओं की श्रेणी में अदिति दुमका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ सदनों में अभिमन्यु सदन विजेता रहा। लव, कुश और भरत सदन क्रमश: दूसरे, तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। वरिष्ठ सदनों में चौथे स्थान पर शिवालिक, तीसरे पर कुमाऊं, दूसरे पर केसरी और प्रथम स्थान पर सिंह सदन रहा। सर्वश्रेष्ठ सदन की उपाधि केसरी सदन ने अपने नाम की। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने सभी कैडेट्स की सराहना कर और उनकी दौड़ पूरी करने के जोश और उत्साह की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.