मेरठ, जनवरी 4 -- झांसी में होने वाली राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मेरठ की 14 खिलाड़ प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि महिला वर्ग 4 किमी में आयुषि तोमर, 10 किमी में रूबी प्रतिभाग करेंगी। पुरुष वर्ग में 2 किमी में अभि, 8 किमी में अभिषेक, 2 किमी में अनव, 8 किमी में दीपांशु, 10 किमी में जीशान, 10 किमी में मोहम्मद, नवीन, सौरभ, 6 किमी में शिवा, वासुदेव, 6 किमी में क्रष और 10 किमी क्रॉस कंट्री में विशाल प्रतिभाग करेंगे। टीम प्रतियोगिता के लिए झांसी पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...