मुरादाबाद, जनवरी 27 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर में पांच किमी पुरुष वर्ग और तीन किमी बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार का आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 50, बालिका वर्ग की 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच किमी पुरुष वर्ग में विश्वजीत ने प्रथम, आलोक ने द्वितीय, क्षितिज ने तृतीय, अमित ने चतुर्थ, निगम ने पंचम तथा रूपेश ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया। वहीं तीन किमी बालिका वर्ग में आशी यादव प्रथम, भुवनेश्वरी द्वितीय, ओजस्वी तृतीय, नैना चतुर्थ, अरना सक्सैना पंचम और सोनिया षष्ठ स्थान पर रहीं। इससे पहले शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरस्कार वितरण उप्र ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षिका ललि...