गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में बच्चे को काटकर जख्मी करने वाले लावारिस कुत्ते को नगर निगम की टीम ने पकड़ लिया है। कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम में शामिल आठ सदस्य लगाए गए। फिलहाल कुत्ते को नंदग्राम स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा है। उसकी नसबंदी और टीकाकरण कराया जाएगा। जीएच-7 सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की दहशत रहती है। कुत्ते आए दिन बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। सोसाइटी के लोग निगम से कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों एक लावारिस कुत्ते ने बच्चे को काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद निगम की टीम ने पांच कुत्ते पकड़े, लेकिन बच्चे को घायल करने वाले कुत्ते को नहीं पकड़ा जा सका था। इस कारण स्थानीय लोगों में दहशत थी। गुरुवार को कुत्ते को पकड़ने निगम की ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.