कानपुर, फरवरी 9 -- पुखरायां, संवाददाता। चौंराह स्टेशन व पुखरायां स्टेशन के सेक्शन में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया। झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर 8 फरवरी को इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-202 को सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने बंद किया कर गेट संख्या-202 से संबंधित पुराने सिग्नलों जी 3 एलसी-202 एवं जी 4 एलसी-202 को डिसमेंटल कर परिचालन आवश्यकता एवं संरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 201 एवं 203 पर सिग्नलिंग व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए गए। इसमें गेट संख्या-203 पर नया आईडीजी3, 3 एस्पेक्ट एवं गेट संख्या 201 पर नया आईडीजी4, 2 एस्पेक्ट सिग्नल स्थापित किया गया। साथ ही गेट सं...