मधेपुरा, नवम्बर 15 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी और दुर्गापुर पंचायत में शुक्रवार को क्रॉप कटिंग कर धान के उत्पादन का आकलन किया गया। पुरैनी पंचायत के किसान मुकेश कुमार और दुर्गापुर पंचायत के किसान नारायण चौधरी की खेत में धान फसल की कटाई की गयी। किसान सलाहकार सनोज कुमार की मौजूदगी में 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग की गयी। उन्होंने बताया कि 50 वर्ग मीटर में हरा दाना 23 प्वाइंट 750 किलोग्राम धान फसल का उत्पादन दर आकलन किया गया। प्रति हेक्टेयर 47 क्िंवटल उत्पादन दर का आकलन किया गया। फिलहाल हरा दाना का आकलन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...