उन्नाव, मार्च 22 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग स्थित आसत मोहीउद्दीनपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह क्रेन ने ठेलिया को टक्कर मार दी। हादसे में ठेलिया पर फेरी लगाने वाली की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्रेन को सीज कर दिया है। तकिया मोहल्ले के रहने वाले स्व. अकबर अली का 34 वर्षीय बेटा असगर अली छोटे भाई नाजिम के साथ लकड़ी की चार पहिया ठिलिया पर गांवों में क्राकरी के सामान की फेरी लगाकर बिक्री करता था। शनिवार सुबह वह ठिलिया लेकर फेरी लगाने जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ मार्ग स्थित गांव आसत मोहीउद्दीनपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेन ने ठिलिया में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठिलिया टूट गई और उसपर रखा क्राकरी का सामान सड़क पर बिखरकर चकनाचूर हो गया। जबकि, ठिलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.