फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। कैल गांव बाईपास पर एक क्रेन चालक, मालिक और उसके भाई के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों चेचरे भाइयों ने क्रेन चालक को चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 10 दिसंबर शाम 5:00 बजे की है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों चचेरे भाइयों प्रतीक गौड़ और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया है। जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। गांव निवासी हरपाल यादव ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का पप्पू उम्र 30 साल निवासी गांव रफी नगर प्रतीक गोड़ की क्रेन पर काम करता है। 10 दिसंबर की शाम 5:00 बजे पप्पू और प्रतीक गॉड की किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। आरोप है कि प्रतीक गौड़ व सचिन ने मिलकर पप्पू के पेट में चाकू से दो...