हरदोई, दिसम्बर 24 -- सण्डीला। कोतवाली क्षेत्र के बेसरिया गांव के पास क्रेन की टक्कर से साईिकल सवार मजदूर की मौत हो गयी। मृतक के पिता सुंदरलाल निवासी बहादुरखेड़ा ने बताया कि उसका पुत्र लवलेश 35 वर्ष साईिकल से मंगलवार को मंडी मे काम करने आया था। बुधवार की सुबह 10 बजे घर जा रहा था। तभी बेसरिया गांव के पास क्रेन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। वही क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामवासियों ने क्रेन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर क्रेन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.