धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी से केजी टू तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विशेष परिचय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल में बच्चों के लिए कई प्रकार की खेल सामग्री एवं क्लासरूम में सज्जा की गई थी। बच्चों ने जमकर मस्ती की। प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए और पुराने बच्चों को उनके शिक्षकों से परिचित कराना और अभिभावकों व शिक्षकों के बीच संवाद करना था। बच्चों और उनके अभिभावकों ने शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल वातावरण से परिचित हुए। कार्यक्रम ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सीखने के अनुभव को सहज बनाने में सहायक भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.