धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। गोविंदपुर रोड स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) की महिला विंग की सदस्य मौजूद रहीं। साइबर अपराध के बढ़ते खतरे, आधुनिक ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचने के सुरक्षित उपाय की जानकारी दी गई। पुलिस ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से वास्तविक उदाहरण और रोचक तरीकों से विषय को समझाया। संचालन साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने किया। मौके पर साइबर थाने के प्रभारी रविकांत प्रसाद और साइबर थाने के पदाधिकारी विश्वजीत ठाकुर उपस्थित थे। सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी फ्रॉड, फेक लिंक, फर्जी कॉल, साइबर बुलिंग व ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड से सं...