धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की संगीत मंडली क्रिंडेंजा सिंफनी ने 2025 की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। उपलब्धि के उपलक्ष्य में संगीत शिक्षिका अश्विनी आनंद को कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जो क्रेडो परिवार के लिए गर्व का विषय है। छात्रों ने बांसुरी, तबला, कीबोर्ड, शास्त्रीय व लाइट वोकल सहित विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं में देवांश प्रसाद, स्निग्धा हालदार, व्योम अग्रवाल, दिवित चक्रवर्ती, रुद्राक्ष डोकानिया, कौशिकी चक्रवर्ती, अनंत अग्रवाल, तेजस भारद्वाज व गर्गी श्रीवास्तव, इशिता पाल, काव्या शर्मा और एन्नाया अग्रवाल आदि शामिल हैं। निदेशक हर्षित अग्रवाल ने उसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल बताया। प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.