धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद की कक्षा सात की छात्रा धृति पांडेय ने रामकृष्ण मिशन, मोरहाबादी रांची में आयोजित हिन्दी स्वदेश मंत्र पाठ प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 12 जनवरी को धृति को झारखंड राज्यपाल सम्मानित करेंगे। प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि लगातार दूसरी बार यह सफलता क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के नाम दर्ज हुई है। स्कूल निदेशक हर्षित अग्रवाल ने धृति की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। सफलता में हिन्दी शिक्षक संगीता श्रीवास्तव, साहित्य कुमार मिश्रा का विशेष योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...