लखनऊ, फरवरी 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मार्च 2026 तक राज्य का क्रेडिट डिपॉजिट (सीडी) रेशियो बढ़ाकर 62 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' और 'पीएम सूर्य घर' जैसी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सरल प्रक्रिया से समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बैंकों को साइबर धोखाधड़ी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सूक्ष्म उद्योगों के लिए लाभार्थियों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित आरबीआई, नाबार्ड और प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.