मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकिंग समिति (डीएलबीसी) की बैठक हुई। इसमें क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) अनुपात की बैंकवार समीक्षा हुई। डीएम ने यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा को सीडी अनुपात पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि कम प्रदर्शन वाले बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बैंकिंग गतिविधियों की प्रगति की समग्र समीक्षा, वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाना, कृषि एवं स्वरोजगार आधारित ऋण वितरण में तेजी लाना तथा वार्षिक ऋण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय...