सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। विधान पार्षद डा. अजय कुमार सिंह ने बिहार के बैंक के क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात पर सरकार को घेरा है ।उन्होंने बताया कि बिहार का क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात 53.5 प्रतिशत है। जबकि राष्ट्रीय औसत 80.1 प्रतिशत है। बिहार के बैंक बिहार में जमा राशि का 53.5 प्रतिशत ऋण के रूप में बिहार में बांटती है। तमिलनाडु का यह अनुपात 120.5 तथा आंध्रप्रदेश का 157.2 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सरकार को बैंको के विरुद्ध कारवाई करनी चाहिए। रिजर्व बैंक के गाईड लाईन के अनुसार बैंक जमा साख के विरुद्ध अधिकतम ऋण वितरण करना है।सदन में सामने बैठे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चर्चा करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि ठीक एक वर्ष पहले बैंक की राज्यस्तरीय कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक में आपने बैंक से सीडी अनुपात को बढाने के लिए कहा था।लेकिन नतीजा ...