फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- बल्लभगढ़। के्रडिट कॉर्ड पर रिडिम पॉइंट कैश करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कॉर्ड से करीब सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को उसके पास एक फोन आया और उसने कहा कि उनके क्रेडिट कॉर्ड पर काफी सारे रिडिम पॉइंट है, अगर उनको कैश कराना चाहते हो तो वह उन्हें उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है। जो कुछ समय बाद उसके पास एक लिंक आया। तभी उसके आईसीआईसीआई बैंक के के्रेडिट कॉर्ड से 2 लाख 21 हजार 501 रुपये की पेमेंट हो गई। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.