फरीदाबाद, नवम्बर 20 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक युवा से क्रेडिट कार्ड का एजेंट बनकर उससे 20103 ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव छायंसा निवासी सागर भाटी ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त 2025 की सुबह उसके पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड की ओर से एक फोन आया। जिसने उससे कहा कि प्रोटेक्शन चार्ज हटाने के लिए और क्रेडिट कार्ड लिमिट बनानी है तो वह एक लिंक भेज रहा है। वह उस पर क्लिक करें ताकि उसकी प्रोटेक्शन चार्ज और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी। जैसे ही उसने उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तभी उसके क्रेडिट कार्ड से 20103 रुपए कट गए। घटना 8 अगस्त से 11 अगस्त के बीच हुई है पुलिस मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...