लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 48 हजार रुपये पार हो गए। युवक के मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर सेल और कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोल्डेन सिटी, पंडित खेड़ा निवासी प्रिंस कुमार का एसबीआई बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। बीते 8 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें 48 हजार 40 रुपये निकल गए। यह देखकर प्रिंस परेशान हो गया। उसने फौरन 1930 नंबर पर शिकायत की। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल और कृष्णा नगर थाने में क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.