गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- गाजियाबाद। साइबर ठगों ने गोविंदपुरम के रहने वाले एक व्यक्ति को फोन करके क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर फोन हैक कर लिया और तीन बैंक खातों से 21.42 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदपुरम के रहने वाले विजय कुमार का कहना है कि उनके पास 11 अगस्त को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बताया और कहा कि तभी उसने उन्हें व्हाट्सऐप पर पीएनबी क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के लिए एक फाइल भेजी, जिस पर क्लिक करने पर उनका फोन हैक कर गया और ठगों ने उनके तीन बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 21.42 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.