मेरठ, मार्च 1 -- किठौर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ साइबर ठगी की चौकाने वाली वारदात सामने आयी है। करीब 3.66 लाख रुपये की ठगी हुई है, जिसका मुकदमा साइबर थाने में दर्ज कराया गया है। थाना किठौर के ग्राम कासमपुर में राजवीर सिंह शर्मा का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि 11 जून, 2024 को उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी का एक मैसेज आया। चंद सेकेंड बाद ही उनके खाते से 3.20 लाख रुपये डेबिट हो गए। ट्रांजेक्शन से जुड़े मैसेज में बताया गया था कि उनके क्रेडिट कार्ड से 3.20 लाख रुपये निकाले गए हैं। मैसेज पढ़कर वह हैरान रह गए। कुछ समय बाद जानकारी लगी कि पेय लेटर एकाउंट से भी 46624 रुपये की निकासी की गई है। वह पहले थाने और फिर साइबर थाने आ गए। उन्होंने लिखित में शिकायत की और बताया कि उनके पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है। इसके बाद भी उनके खाते से 3.20 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.