बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी। के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर जालसाजों ने एक महिला से 98 हजार रुपये ठग लिया। शिकायत के बाद सक्रिय हुई साइबर क्राइम थाना टीम ने पीड़िता की संपूर्ण राशि वापस कराई है। नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी की अवंतिका परिहार के साथ अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को एसबीआई बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 98 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़िता ने इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से साइबर सेल को दी। साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से बैंक और संबंधित मर्चेंट से पत्राचार करते हुए खाते को होल्ड कराया और पूरी राशि वापस कराई। इस कार्रवाई में निरीक्षक संजीव कुमार यादव, विनय प्रकाश राय, उपनिरीक्षक इफ़लाक़ अहमद ख़ान, मुख्य आरक्षी नीरज यादव सहित टीम के अन्य सदस्यों की प्रमुख भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.