आगरा, जनवरी 19 -- साइबर ठगों ने एक बार फिर शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। इस बार ठगों ने पुलिस महकमे के ही एक आरक्षी को निशाना बनाया है। क्रेडिट कार्ड रिवार्ड और वाउचर रिडीम कराने के नाम पर शातिरों ने पुलिस कर्मी से दो लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित आरक्षी ओमप्रकाश निवासी शिव धाम कालोनी कालिंदी विहार ट्रांस यमुना ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर 2025 को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से संबंधित बताते हुए रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने का झांसा दिया। ठग की बातों में आकर पीड़ित ने चार नवंबर को 1,68,200 रुपये और पांच नवंबर को 37,281 रुपये का भुगतान कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.