अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। टप्पल क्षेत्र के व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर रोड दिनेश सिंह सोलंकी के अनुसार चार फरवरी को सुबह 11 बजे दो अज्ञात नंबरों से क्रेडिट कार्ड को चालू करने के लिए कॉल आया। दिनेश ने भरोसे में आकर कॉलर के निर्देशानुसार एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। इसके बाद उनके खाते से साढ़े चार लाख रुपये गायब हो गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.