मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला कोतवाली पहुंचा। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला दयालपुरम निवासी पंकज कुमार पुत्र बालक सिंह ने बताया कि पिछले दिनो एक बैंक ने क्रेडिट कार्ड दिया था जो बंद हो गया था। दो महीने पहले फोन पर एक काल आई जिसमे बताया गया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहे है। फोन पर एक लिंक भेजा है जिसको खोल कर अपनी डिटेल भर कर भेजने को कहा। सभी जानकारी शेयर तो कर दिया लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया। कुछ दिन बाद क्रेडिट कार्ड की जांच कराई तो उसमे से एक लाख 27 हजार की रकम निकाल ली गई थी। लाखों की नगदी निकलने के बाद बैंक पहुंच कर क्रेडिट कार्ड को बंद करा दिया गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठग के विरूद्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.