बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 2.65 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर में कैलाशपुरम निवासी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि दो जनवरी को उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड दिलाने के लिए कॉल आई थी। इसके बाद उन्हें ऐप खोलने को कहा गया और फिर खाते से 2.65 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की और फिर थाना इज्जतनगर में रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...