रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.39 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दरिया नगर निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेंस की राशि कट गई है और उसे ठीक कराने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। शुरुआत में पीड़ित ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। उसके चार बैंकों के चार क्रेडिट ...